PRANAM Scheme: भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर सीधे कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए समय समय पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जाता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। आज के समय देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल खेती करने के लिए करते हैं। ऐसे में किसानों को जहरीले रासायनिक उर्वरकों से छुटकारा दिलाने के लिए भारत सरकार एक खास स्कीम को शुरू करने की योजना बना रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री प्रनाम योजना है। इस स्कीम का पूरा नाम पीएम प्रमोशन ऑफ अल्टरनेटिव विटामिन्स फॉर एग्रीकल्चर एडमिनिस्ट्रेशन योजना है। इस स्कीम को देश भर में लागू करने के लिए केंद्र, राज्य सरकारों को प्रोत्साहन राशि देने का काम करेगी।