फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: नौकरी के साथ किए जा सकते हैं ये चार बिजनेस, कमाई लाखों में

Mon, 25 Dec 2023 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नौकरी के साथ कौन से बिजनेस किए जा सकते हैं? - फोटो : istock
Side income sources: अगर देखा जाए तो एक बड़ा तबका ऐसा नजर आता है, जो नौकरीपेशा है। पूरे महीने काम करने के बाद लोगों को सैलरी मिलती है और तब कहीं जाकर उनकी आजीविका चलती है। पर आमतौर पर देखने में आता है कि ज्यादातर लोग अपनी सैलरी को लेकर खुश नहीं होते, क्योंकि उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में लगभग हर कोई सोचता तो है कि नौकरी के साथ कुछ ऐसा काम किया जाए, जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके। पर लोग उलझन में रहते हैं कि ऐसा क्या काम है और उन्हें ये क्लियर नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि नौकरी के साथ कौन सा बिजनेस किया जा सकता है, जिससे आमदनी बढ़ जाए, तो आप यहां कुछ ऐसे ही बिजनेस के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
नौकरी के साथ कौन से बिजनेस किए जा सकते हैं? - फोटो : istock
ये हैं कुछ काम, जो किए जा सकते हैं नौकरी के साथ:-

नंबर 1
  • अगर आपको लिखने का शौक है, तो आप नौकरी के साथ कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं। आज के इस दौर में इसकी बड़ी डिमांड है और इसमें पैसे भी ठीक मिल जाते हैं। ऑनलाइन कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जो इस तरह के काम देते हैं। आप इनसे जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नौकरी के साथ कौन से बिजनेस किए जा सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप गाने-बजाने के या कुछ अलग करने के शौकीन हैं, तो फिर आप रील्स बना सकते हैं और यकीन मानिए इससे आपकी काफी अच्छी कमाई हो सकती है। सोशल मीडिया पर आजकल रील्स के काफी अच्छे पैसे मिल जाते हैं। इसलिए आप ये कर सकते हैं।

4 of 5
नौकरी के साथ कौन से बिजनेस किए जा सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप नौकरी के साथ अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, तो आप एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं। ये कमाई करने का अच्छा जरिया है, जिसमें आपको दूसरी कंपनियों के उत्पाद को बढ़ावा देना होता है उनके बारे में लोगों को बताना होता है और जब उनकी खरीदारी होती है, तो आपको पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरी के साथ कौन से बिजनेस किए जा सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर आप अपनी फोटो और वीडियो को एडिट करते हैं और आपको वीडियो एडिटिंग आती है, तो फिर आपके लिए ये काम भी फ्रीलांस उपलब्ध है जिसमें आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें