फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Mon, 23 May 2022 01:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
e-Shram Card - फोटो : istock
e-Shram Card: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भारत सरकार कई स्कीम्स चला रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य कामगारों को आर्थिक सुरक्षा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है, ताकि एक समय के बाद उन्हें आर्थिक रूप से किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर न होना पड़े। इसी कड़ी में हाल ही में सरकार ने ई श्रम कार्ड स्कीम की शुरुआत की है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
e-Shram Card - फोटो : istock
अगर आप अपना ई श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपको इस बात का पता होना चाहिए कि ई श्रम कार्ड की शुरुआत खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए कई गई है। अगर आप ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य हैं, तो पोर्टल आपके आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
e-Shram Card - फोटो : istock
इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको ई-श्रम पोर्टल पर अपनी सभी जरूरी जानकारी को ठीक-ठीक दर्ज करनी है। अगर डिटेल्स दर्ज करते समय कुछ भी गलती होती है। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन करते सयम अपनी सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक और सही ढंग से फिल करें।

4 of 5
e-Shram Card - फोटो : i stock
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता या मोबाइल नंबर नहीं है। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
e-Shram Card - फोटो : i stock
आपको इन बातों का विशेष ध्यान ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के दौरान रखना चाहिए। अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं। ऐसे में आप आसानी से श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ई श्रम कार्ड बनने के बाद श्रमिकों को कई तरह के सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें