How to Check PF Balance: नौकरी पेशा लोगों के पीएफ अकाउंट भी खोले जाते हैं, जिनका संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा किया जाता है। कर्मचारियों के इन खातों में हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। वहीं, इस जमा पैसे को खाताधारक अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी के बीच में और नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकता है। पीएफ खाते में जमा इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। जैसे- इस बार 2021-22 के लिए पीएफ पर ब्याज 8.1 फीसदी दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्याज के पैसे 30 जून तक आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...