फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips and Tricks: मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी कर सकेंगे कॉलिंग, जानिए क्या है ट्रिक

Wed, 22 Jun 2022 07:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Make Call Without Network With wifi Calling - फोटो : istock
Smartphone Tips and Tricks: आज के इस डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है। इसके आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल काफी आसान हो चुकी है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर किसी सरकारी योजना का लाभ लेने तक आज हमारे कई जरूरी काम मोबाइल फोन की मदद से काफी जल्दी हो जा रहे हैं। इसने हमारे समय की काफी बचत की है। इसने वैश्वीकरण को एक नई परिभाषा देना का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है कि नेटवर्क न हो पाने की स्थिति में हम किसी से कॉल करके बात नहीं कर पाते हैं। वहीं तकनीक के क्षेत्र में हो रहे विकास ने इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया है। अब आप फोन में नेटवर्क न होने की स्थिति में भी दूसरे व्यक्ति के साथ कॉलिंग पर बात कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना नेटवर्क के भी दूसरे व्यक्ति के साथ कॉल पर बात कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
How to Make Call Without Network With wifi Calling - फोटो : istock
आप Wifi Calling की मदद से बिना नेटवर्क के भी दूसरे व्यक्ति को कॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
How to Make Call Without Network With wifi Calling - फोटो : Istock
इसके लिए आपको अपनी सेटिंग में जाकर Wifi के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां आपको Wifi calling मिलेगा। अगर आप बिना नेटवर्क के किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको Wifi Calling को अपने फोन में ऑन करना है।  

4 of 5
How to Make Call Without Network With wifi Calling - फोटो : iStock
वाईफाई कॉलिंग करने के लिए आपके फोन के साथ वाईफाई का कनेक्ट होना जरूरी है। आप बिना वाईफाई कनेक्ट किए किसी दूसरे व्यक्ति को वाईफाई कॉलिंग नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Make Call Without Network With wifi Calling - फोटो : Istock
इसके अलावा वाईफाई कॉलिंग के लिए आपके वाईफाई नेटवर्क का अच्छा होना जरूरी है। अगर आपका वाईफाई नेटवर्क अच्छा नहीं है। इस स्थिति में कॉलिंग ठीक ढंग से नहीं हो पाएगी। ऐसे में वाईफाई कॉलिंग करने से पहले वाईफाई नेटवर्क की जांच अच्छे से कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें