EPF i Grievance Management System: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपकी कंपनी पीएफ के लिए आपकी सैलरी से कुछ निश्चित अमाउंट काटती होगी और इसको आपके पीएफ खाते में जमा कराती होगी। इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, पीएफ से जुड़ी ज्यादातर चीजें ऑनलाइन हो गई हैं। आप पीएफ पोर्टल पर जाकर अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं, अपना पीएफ निकाल सकते हैं आदि। वहीं, अगर आपको पीएफ से जुड़ी कोई दिक्कत है और आपको शिकायत करनी है, तो इसके लिए आप ईपीएफओ के शिकायत पोर्टल पर जा सकते हैं। साथ ही यहां आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पोर्टल के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...