Pan Card Lost: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जैसे- सरकारी और गैर-सरकारी। ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज भी हैं, जो बेहद जरूरी हैं। अगर ये न हो तो कई काम अटक सकते हैं। ठीक ऐसे ही पैन कार्ड भी बेहद जरूरी दस्तावेज है। वित्तीय लेन देन करना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, टैक्स भरना हो, लोन लेना हो जैसे अन्य कामों के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत होती है। पर अगर ये पैन कार्ड कहीं गुम जाए या चोरी हो जाए, तो आपको दिक्कत हो सकती है क्योंकि आपके कई काम अटक सकते हैं। पर आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि आप सिर्फ 50 रुपये खर्च कर अपना पैन कार्ड दोबारा बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...