फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: पीएफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है गलत जानकारी, तो इस तरह करें उसको अपडेट

Mon, 20 Dec 2021 03:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
भारत में बड़े स्तर पर नौकरीपेशा लोगों के पास उनका पीएफ अकाउंट है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश उनके प्रोविडेंट अकाउंट में क्रेडिट होता रहता है। प्रोविडेंट फंड में निवेश पैसों पर अच्छी ब्याज दर के साथ कई तरह के टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं। ऐसे में इसमें किया गया निवेश कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। हालांकि, कई बार प्रोविडेंट फंड अकाउंट को ओपन करते समय लोगों से फॉर्म फिलिंग के दौरान गलतियां हो जाती हैं। इस कारण भविष्य में पीएफ का पैसा क्लेम करते समय उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके पीएफ अकाउंट में भी कुछ गलतियां हो रखी हैं, तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप इस गलती को ठीक कर सकते हैं। आप EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके अपने पीएफ अकाउंट में नाम, जन्म की तारीख आदि को अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
पीएफ अकाउंट में अपनी गलतियों को ठीक करने से पहले आपके पास एक्टिवेट यूएएन का होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास अपना वैध आधार कार्ड भी होना चाहिए। पीएफ अकाउंट को अपडेट करने के प्रोसेस को दो चरणों में पूरा किया जाता है। पहला है इंप्लॉई चरण और दूसरा है एंप्लॉयर लेवल।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • पीएफ रिकॉर्ड में दर्ज गलत जानकारी को सही करने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट http://www.epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद यहां लॉग इन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको मैनेज के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • मैनेज के विकल्प में आपको मॉडिफाई बेसिक डिटेल्स के ऑप्शन का चयन करना है।
  • उसके बाद यहां अपने आधार की डिटेल्स को दर्ज करें।
  • नेक्स्ट स्टेप में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जेंडर, जन्म तिथि आदि को दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • इन जानकारियों को आपको ध्यानपूर्वक भरना है। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके द्वारा दर्ज किया गया विवरण आधार कार्ड से मैच हो।
  • अब आपको फॉर्म रिक्वेस्ट सबमिट करना होगा। इसके बाद आपके रिक्वेस्ट को एंप्लॉयर द्वारा वेरीफाई किया जाएगा।
  • इस तरह आप आसानी से अपने पीएफ खाते की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें