EPFO: देश में लाखों कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड खाता है। कर्माचारियों की सैलरी से हर महीने 12 प्रतिशत हिस्सा कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। इतना ही हिस्सा कंपनी भी कर्मचारी के खाते में जमा करती है। पीएफ खाते में जमा ये पैसे कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करते हैं। कर्मचारियों का जो पैसा पीएफ खाते में जमा होता है उस पर सरकार आकर्षक ब्याज दर भी प्रदान करती है।
वहीं अगर कर्मचारी को इमरजेंसी के समय पैसों की जरूरत होती है तो कुछ खास परिस्थितियों में पैसों को निकालने की अनुमति भी है। मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई लिखाई, मकान खरीदने या अन्य किसी जरूरी कार्यों के लिए पीएफ खाते से पैसों को निकाला जा सकता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि किन चीजों और कार्यों के लिए आप पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं?