फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: चंद हजार रुपये का यह तोहफा पत्नी के लिए होगा बेस्ट गिफ्ट, घर भर रहेगा खुशहाल

Thu, 09 Oct 2025 04:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Gift Idea: अगर आप करवा चौथ के अवसर पर अपनी पत्नी को कोई खास तरह का तोहफा देना चाहते हैं तो हम आपको एक खास तरह के गिफ्ट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Karwa Chauth Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
Karwa Chauth Gift Idea: 10 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार पति और पत्नी के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। अगर आप करवा चौथ के अवसर पर अपनी पत्नी को कोई खास तरह का तोहफा देना चाहते हैं तो हम आपको एक खास तरह के गिफ्ट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। यह तोहफा आपकी पत्नी के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने का काम करेगा। आप इस करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के नाम म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं।

हालांकि, अगर समझदारी और सही तरीके से यहां पर निवेश किया जाए तो लंबी समयावधि में इस क्षेत्र से अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। बीते वर्षों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अच्छा परफॉर्म किया है, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Karwa Chauth Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
आइए समझते हैं कैसे करवा चौथ के मौके पर पत्नी के नाम 5 हजार रुपये निवेश करके आप कुछ वर्षों में 50 लाख रुपये जुटा सकते हैं। इसमें आपको किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर सबसे पहले एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। स्कीम का चुनाव करने के बाद उसमें पत्नी के नाम से एसआईपी बनवाएं। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन का कर रहे हैं इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
विज्ञापन

3 of 5
Karwa Chauth Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
एसआईपी बनने के बाद उसमें हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करने हैं। आपको पूरे 20 वर्षों तक हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करने हैं। इस दौरान यह उम्मीद भी करनी है कि आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर पत्नी के नाम इन स्कीम्स में करें निवेश, कुछ वर्षो में जुटा सकती हैं लाखों रुपये

4 of 5
Karwa Chauth Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
अगर आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता रहता है तो 20 वर्षों के बाद आप करीब 49,95,740 रुपये का फंड अपनी पत्नी के लिए जुटा सकेंगे। ये पैसे आपकी पत्नी के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने का काम करेंगे। 

Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karwa Chauth Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्युचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Flight Prices Increase: दिवाली से पहले आसमान छूने लगे फ्लाइट टिकट के दाम, यात्रियों की बढ़ी टेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें