फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Tips: जरूरत के समय बड़ा काम आ सकता है आपका पीएफ खाता, जानें कैसे और कितनी बार निकाल सकते हैं एडवांस पैसे

Sat, 24 Dec 2022 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एडवांस पीएफ निकालने का तरीका - फोटो : istock
EPFO: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों से कमाई करते हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। वहीं, देखा जाता है कि एक बड़ी संख्या में लोग नौकरी करते हैं और वो भी खासतौर पर प्राइवेट सेक्टर में। ऐसे में सैलरी के अलावा एक सुविधा है, जो सरकार की तरफ से नौकरीपेशा लोगों को दी जाती है और वो है पीएफ खाते की। वैसे तो पीएफ खाते में पैसा इसी उद्धेश्य के साथ जमा किया जाता है कि भविष्य में लोग इस पैसे का इस्तेमाल कर पाएं। लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में पैसों की जरूत पड़ती है, तो आप अपने खाते से एडवांस में पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल, कोविड के वक्त से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को ये छूट दी है कि नौकरी के दौरान कर्मचारी अपने पीएफ खाते में से एडवांस के रूप में पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
एडवांस पीएफ निकालने का तरीका - फोटो : istock
इतना पैसा निकाल सकते हैं
  • आप कोविड एडवांस के रूप में अपने पीएफ खाते से कुल जमा पैसों का 75 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं। ये पैसे 3 दिन के अंदर आपके बैंक खाते में आ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एडवांस पीएफ निकालने का तरीका - फोटो : istock
वहीं, आप कुछ स्थितियों में भी अपना पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं, जैसे:-
  • दो महीने से ज्यादा बेरोजगार होने पर
  • शादी के लिए
  • पढ़ाई के लिए
  • बीमारी के लिए
  • बिजली का बिल भरने के लिए आदि।

4 of 7
एडवांस पीएफ निकालने का तरीका - फोटो : istock
ये है पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका:-

स्टेप 1
  • पीएफ खाते से एडवांस में पैसे निकालने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 7
एडवांस पीएफ निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है। अब ऑनलाइन सर्विसेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर क्लेम वाले विकल्प को चुन लें।
विज्ञापन

6 of 7
एडवांस पीएफ निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद अपने उस बैंक खाते को वेरिफाई करवाएं, जो पहले से पीएफ खाते से लिंक है। अब आपको कैंसिल चेक या अपनी पासबुक की कॉपी अपलोड करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एडवांस पीएफ निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर अपना पता यहां भरें और इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें। अब आपका क्लेम सबमिट हो गया है और लगभग 3 दिन में आपका पैसा आपके बैंक खाते में आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें