फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन हो गई है लेट, तो परेशान होने की जगह करें यह काम, मिलेगा पूरा रिफंड

Fri, 23 Dec 2022 03:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
indian Railways: रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए अक्सर नियमों में बदलाव करता रहता है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाना है। देश में ट्रेनों के लेट होने की समस्या काफी आम है। देश के भीतर ट्रेन रूटों की संख्या कम हैं। वहीं उन पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में कई बार रूट पर आने वाली बाधाओं के कारण ट्रेनें अक्सर लेट हो जाती हैं। वहीं क्या आपको पता है अगर आपकी ट्रेन भी लेट हुई है। इस स्थिति में आपको रिफंड मिलता है। भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। जानकारी न हो पाने के कारण कई बार ट्रेन लेट होने पर यात्री रिफंड नहीं ले पाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारतीय रेलवे के इस खास नियम के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के इस खास नियम के अंतर्गत अगर कोई ट्रेन तीन घंटे या उससे अधिक देर तक लेट होती है। इस स्थिति में यात्री ट्रेन टिकट को कैंसिल करके अपने टिकट का पूरा रिफंड ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि यह सुविधा पहले काउंटर टिकटों के लिए ही थी। वहीं अब इस सुविधा का लाभ आप ऑनलाइन टिकटों पर भी उठा सकते हैं। ट्रेन लेट होने के बाद टिकट को कैंसिल करके रिफंड पाने के लिए आपको टीडीआर फाइल करना है। 

Investment Tips for 2023: कम समय में करना चाहते हैं बड़ा फंड इकट्ठा, तो नए साल पर इन स्कीम्स में करें निवेश

4 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
टीडीआर फाइल करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी अकाउंट पर लॉगिन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railway - फोटो : Istock
लॉगिन करने के बाद माय अकाउंट में ट्रांजैक्शन के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। यहां आपको माय फाइल टीडीआर के विकल्प का चयन करना है। इस प्रक्रिया को करने के बाद आप आसानी से टीडीआर फाइल कर सकते हैं। टीडीआर फाइल करने के बाद आपको रिफंड मिल जाएगा। 

 

BSNL: 797 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 365 दिनों की वैधता, रोजाना 2 GB डाटा के साथ मिलते हैं ये बेनिफिट्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें