भारत में बड़े पैमाने पर संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश कटकर पीएफ अकाउंट में क्रेडिट होता रहता है। पीएफ खाते में जमा पैसे कर्मचारी के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। पीएफ खाताधारकों को समय समय पर अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी लेते रहनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें समय समय पर ईपीएफओ की वेबसाइट पर विजिट करके ये चेक करना चाहिए कि खाते में कितने पैसे जमा हो चुके हैं। ऐसे में खाताधारक हमेशा अपने पीएफ अकाउंट को लेकर अपडेट रहेगा। कई बार लोग जानकारी के अभाव में अपने पीएफ खाते की स्टेटमेंट को चेक नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने पीएफ खाते की पासबुक को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। पीएफ खाते की पासबुक को डाउनलोड करके आप अपने अकाउंट का पूरा ब्यौरा देख सकते हैं।