फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: ईपीएफओ खाताधारकों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त लाभ, जानें इस खास सुविधा के बारे में

Fri, 27 May 2022 02:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Employee deposit linked scheme - फोटो : istock
Employee deposit linked scheme: देश में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों का पीएफ खाता है। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश हर महीने कटकर उनके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में जुड़ता रहता है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा ये पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। इसके अलवा ईपीएफओ अपने खाताधारकों को कई विशेष सुविधाएं भी देता है। अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको ईपीएफओ की एक ऐसी खास सुविधा के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आज हम ईपीएफओ की एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के बारे में जानेंगे। इस स्कीम के तहत पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इस स्कीम के तहत ईपीएफओ अपने खाताधारकों को मुफ्त इंश्योरेंस कवर प्रदान करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Employee deposit linked scheme - फोटो : iStock
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम एक खास तरह का डेथ इंश्योरेंस कवर है। इस स्कीम के अंतर्गत पीएफ खाताधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने की स्थिति में रजिस्टर्ड नॉमिनी को राशि का भुगतान किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Employee deposit linked scheme - फोटो : iStock
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के अंतर्गत 2 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जाता है। वहीं ज्यादा से ज्यादा 7 लाख रुपये का भुगतान इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड नॉमिनी को किया जा सकता है। 

4 of 5
Employee deposit linked scheme - फोटो : iStock
वहीं अगर कर्मचारी ने ईडीएलआई स्कीम के तहत किसी नॉमिनी को रजिस्टर नहीं किया है। इस स्थिति में पूरा कवरेज कर्मचारी के जीवन साथी या उसके बेटा/बेटी को मिलता है। हालांकि, क्लेम करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Employee deposit linked scheme - फोटो : istock
अगर आप ईपीएफओ के सदस्य हैं, तो आप अपने आप ही इस स्कीम में एनरॉल हो जाते हैं। इसके लिए आपको अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा आपको जल्द से जल्द अपने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन भी करवा लेना चाहिए, ताकि आपकी गैर मौजूदगी में नॉमिनी को बीमा कवर का लाभ लेते सयम किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें