फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो सरकार दे रही है 15 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

Sun, 13 Mar 2022 03:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Odisha Electric Vehicle Subsidy Scheme - फोटो : Pixabay
कार्बन उत्सर्जन के कारण आज पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसका व्यापक असर जलवायु परिवर्तन पर देखा जा सकता है। वैश्विक ताप वृद्धि के चलते आज तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इसके अलावा कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर आ चुकी हैं। इसे देखते हुए दुनिया भर की कई सरकारें इस दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं। आज बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट करने के लिए ओडिशा सरकार उनकी खरीद पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है। अगर आप ओडिशा के स्थाई निवासी हैं और इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप ओडिशा सरकार की इस खास योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम का नाम ओडिशा इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी योजना है। अगर आप दो पहिया, तिपहिया या चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Odisha Electric Vehicle Subsidy Scheme - फोटो : Pixabay
नोटिफिकेशन के मुताबिक टू व्हीलर खरीदने पर सब्सिडी कॉस्ट 15 प्रतिशत की सीमा के साथ 5 हजार रुपये है। थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी 15 फीसदी सीमा के साथ 10 हजार रुपये है। वहीं 4 व्हीलर पर ये सब्सिडी कॉस्ट 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
Odisha Electric Vehicle Subsidy Scheme - फोटो : Pixabay
सब्सिडी के पैसे वाहन रजिस्ट्रेशन के समय आरटीओ द्वारा बेनिफिशियरी के अकाउंट में डाले जाएंगे। कॉमर्स एंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की मानें तो यह स्कीम 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी।

4 of 5
Odisha Electric Vehicle Subsidy Scheme - फोटो : Pixabay
इस योजना का उद्देश्य राज्य में लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत सरकार भी अपने स्तर पर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Odisha Electric Vehicle Subsidy Scheme - फोटो : Pixabay
देश को नेट जीरो एमिशन बनाने की दिशा में सरकार कई सकारात्मक बदलावों को अंजाम दे रही है। इस कारण देश की ऑटो इंडस्ट्री में भी अक्षय ऊर्जा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में देश के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें