फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: 40 हजार रुपये निवेश करके शुरू करें ये खास बिजनेस, 2 लाख से ज्यादा की होगी कमाई

Sun, 13 Mar 2022 01:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपयों की कमाई - फोटो : Istock
भारत में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी और साधनों के अभाव में उनकी प्लानिंग व्यवहारिक पटल पर साकार रूप नहीं ले पाती है। अगर आप भी एक नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको केवल एक बार निवेश करना होगा। उसके बाद आप 5 सालों तक मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें आपको एलोवेरा की फार्मिंग करनी है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग एलोवेरा की फार्मिंग करके खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। बाजार में एलोवेरा की काफी मांग रहती है। आप एलोवेरा की फार्मिंग करके उससे विभिन्न प्रोडक्ट्स बनाकर बाजार में बेच सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स को बेचकर आपकी अच्छी खासी कमाई होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Aloe vera Business Idea - फोटो : Pixabay
अगर आप एक एकड़ खेती में एलोवेरा की फार्मिंग करते हैं, तो हर साल लगभग 20 हजार किलोग्राम एलोवेरा का उत्पादन होता है। एलोवेरा की ताजी पत्तियां आसानी से 5 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक जाती हैं। वहीं एक पौधे पत्ते औसतन 18 रुपये तक बिक जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Aloe vera Business Idea - फोटो : Pixabay
अगर आप एलोवेरा की फार्मिंग की शुरुआत करते हैं, तो आप आसानी से 40 हजार रुपये निवेश करके 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आप लागत से पांच गुना ज्यादा मुनाफा इसकी फार्मिंग करके कमा सकते हैं।

4 of 5
Aloe vera Business Idea - फोटो : Pixabay
एलोवेरा की बुवाई आप फरवरी से नवंबर के बीच में कर सकते हैं। पौधे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि हर दूसरे पौधों के बीच में 2 फीट की दूरी होना जरूरी है। आप साल में 2 बार इसके पत्तों की कटाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aloe vera Business Idea - फोटो : Pixabay
आप एलोवेरा के जरिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाकर उसे बाजार में बेच सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाली कंपनी को सप्लाई करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें