फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Bed Warmer: सर्दियों के सीजन में घर ले आएं ये इलेक्ट्रिक बेड वार्मर, सिर्फ इतनी है कीमत

Tue, 01 Nov 2022 02:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक खास तरह के इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दिनों बाजार में इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर को लोग खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Electric Bed Warmer - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Electric Bed Warmer: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। हालांकि, जैसे जैसे सर्दियां और भी ज्यादा बढ़ने लगेंगी। वैसे वैसे अपने घरों में लोग रूम हीटर, गीजर आदि को निकालना शुरू कर देंगे। सर्दियों के सीजन में रूम हीटर, वॉटर हीटर, गीजर आदि की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इस दौरान लोग बड़े पैमाने पर सर्दी के प्रभाव से बचने के लिए इन चीजों की खरीदारी करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दिनों बाजार में इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर को लोग खूब खरीद रहे हैं। सर्दियों के प्रभाव से बचने के लिए आप इस इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर को खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर एक खास तरह का उपकरण है, जो आपको बेड पर सोते समय गर्माहट का अहसास देगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर के बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर को खरीदना चाहते हैं। ऐसे में ये आपको आसानी से ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिल जाएंगे। इलेक्ट्रिक वेब वार्मर धीरे-धीरे आपके बेड को गर्म करता है। 

आप अपनी जरूरत के मुताबिक सिंगल या डबल बेडसीट को गर्म करने वाले इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर को खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइटों के अलावा ये आपको बाजारों में भी मिल जाएंगे।

ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर ये इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर आपको 2 हजार रुपये की आसपास की कीमत पर मिलेंगे। अगर आप इन्हें खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना चाहिए।
विज्ञापन

ई-कॉमर्स वेबसाइट से इन्हें खरीदने से पहले आपको इनकी रेटिंग और कस्टमर रिव्यू के बारे में जरूर चेक करना चाहिए। इससे आपको इस डिवाइस की विश्वसनीयता और टिकाउपन के बारे में पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें