इन दिनों मोहाली के प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो लीक होने की चर्चा हर ओर हो रही है। दावा किया जा रहा है कि होस्टल की एक लड़की ने नहाते हुए छात्राओं का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। अक्सर देखने को मिलता है कि इस तरह के वीडियो लीक होने के बाद इसे कई दूसरे प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। ऐसे में इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि इस तरह का वीडियो अगर गलती से लीक हो जाए, तो आप इसे सोशल मीडिया या किसी पोर्न वेबसाइट से हटवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप लीक हुए वीडियो को इन प्लेटफॉर्म से डिलीट करवा सकते हैं।