फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों को ये दो काम करवाना जरूरी, नहीं करवाने पर अटक सकती है 16वीं किस्त

Thu, 28 Dec 2023 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
16th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद किसानों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इस योजना में जो किसान पात्र होते हैं उनको सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त लाभार्थियों को मिलनी है, लेकिन उससे पहले ये जानना जरूरी है कि वो कौन से दो काम हैं जो योजना से जुड़े किसानों को करवाने अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
ये हैं वो दो काम-

नंबर 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं या पहले से लाभार्थी हैं, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप किसी कारण भी ये नहीं करवा पाते हैं, तो फिर आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
नहीं करवाई ई-केवाईसी, तो ऐसे करवा सकते हैं:-
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं, जहां से ये काम आसानी से हो सकता है
  • इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। यहां आपको ई-केवाईसी का फॉर्म भरना होता है और आपके बायोमेट्रिक होते हैं।

4 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
  • इनके अलावा आप घर बैठे पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी ई-केवाईसी कर सकते हैं
  • यहां पर आपको ई-केवाईसी का विकल्प मिलता है, जिस पर क्लिक करके और आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप ये कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : pixabay
नंबर 2
  • अगर आप चाहते हैं कि आगामी किस्त आपको मिल सके और अटके नहीं, तो इसके लिए ये भी जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो आप अपनी तहसील या ब्लॉक में कृषि संबंधित अधिकारी से मिलकर ये काम करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें