फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: क्या आपके खाते में नहीं आए इस स्कीम के पैसे? तो इन 4 तरीकों से चेक करें स्टेटस

Sun, 09 Jan 2022 01:48 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कैसे चेक करें ई-श्रम योजना का स्टेट - फोटो : istock
e-Shram Card: अगर आपने भी ई-श्रम योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन किया है, तो ये आपके लिए काम की खबर है। सरकार द्वारा श्रम कार्ड धारकों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब दो करोड़ श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। योजना के पहले चरण में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई है। योजना के तहत श्रमिकों के खाते में प्रति महीने 500 रुपये की दर से दो महीने की किस्त जारी की जा रही है। यानी खाते में 1000 रुपये जमा किए जा रहे हैं। जिन श्रमिकों ने 31 दिसंबर तक ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, ये राशि उन्हीं लोगों के खाते में भेजी गई है। ऐसे में अगर आपको पास भी ई श्रम कार्ड है और आपने भी 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, तो तुरंत अपना बैंक खाता चेक कर लीजिए। आइए जानते हैं चेक करने का आसान तरीका... 
विज्ञापन

2 of 6
कैसे चेक करें ई-श्रम योजना का स्टेट - फोटो : i stock
ऐसे चेक करें स्टेटस 
  • आपके ई-श्रम कार्ड में 1 हजार रुपये पहुंचे या नहीं, ये जानते के लिए आप 5 आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कैसे चेक करें ई-श्रम योजना का स्टेट - फोटो : PIXABAY
स्टेप- 1 
  • खाते में जब भी फंड ट्रांसफर होते हैं, तो मोबाइल पर मैसेज आता है। आपके बैंक खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है, उसका मैसेज चेक करें। इससे पता चल जाएगा कि पैसा आया है या नहीं। 

4 of 6
कैसे चेक करें ई-श्रम योजना का स्टेट - फोटो : Istock
स्टेप- 2 
  • इसके अलावा अगर बैंक खाते से मोबाइल लिंक नहीं है या मैसेज नहीं आए, तो अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में जाएं जहां खाता चल रहा है। वहां से पता चल जाएगा कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
कैसे चेक करें ई-श्रम योजना का स्टेट - फोटो : iStock
स्टेप- 3 
  • इसके अलावा आप चाहें तो अपने पासबुक की एंट्री करा कर जान सकते हैं। एंट्री में दिख जाएगा कि ई-श्रम का पैसा आया है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैसे चेक करें ई-श्रम योजना का स्टेट - फोटो : pixabay
स्टेप- 4 
  • आप बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन कर भी इसकी जानकारी आसानी से ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें