देश में अब तक कई सारे लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है। ऐसे में अगर आप भी ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आपको इससे जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। वहीं अगर आपने अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है और बनवाते समय आपने माइग्रेंट वर्कर यानी प्रवासी श्रमिक का विकल्प चुना है, तो आपको इसके बारे में भी पता होना चाहिए। बीते दिनों कॉमन सर्विसेज सेंटर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया है कि प्रवासी श्रमिक वो व्यक्ति है, जो किसी प्रतिष्ठान में काम करता है या फिर वो दूसरे राज्य से आया है। साथ ही उसकी मजदूरी की आय प्रति माह 18,000 रुपये से अधिक नहीं है। इसके अलावा भी कई ऐसे टर्म्स और शब्द हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए, ताकि कार्ड बनवाते समय आपको किसी प्रकार की समस्या ना हो। वहीं ई-श्रम के लिए मोबाइल एप्लिकेशन या वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है।