फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: बिल्कुल फ्री में बनता है ई-श्रम कार्ड, नहीं लगते हैं पैसे, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 20 Jan 2022 10:04 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड पंजीकरण निःशुल्क - फोटो : istock
भारत में कामगारों और श्रमिकों की संख्या काफी अधिक है। असंगठित क्षेत्रों से जुड़े इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनकी आजीविका दिहाड़ी मजदूरी पर टिकी होती है। इसके अलावा इन कामगारों को मौसमी बेरोजगारी का सामना भी करना पड़ता है। श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने साल 2021 में ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। ई-श्रम कार्ड के कई फायदे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद कामगारों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा उनको रोजगार मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ई-श्रम कार्ड की मदद से कामगार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस कार्ड को बनाने के लिए आपको एक रुपये भी खर्च नहीं करने होंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ई-श्रम कार्ड की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड पंजीकरण निःशुल्क - फोटो : pixabay
  • ई-श्रम कार्ड को बनाने के लिए सबसे पहले आपको श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करना है।  
  • उसके बाद होमपेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड पंजीकरण निःशुल्क - फोटो : PTI
  • इस पेज पर आपको अपने आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • उसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • कुछ समय बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे बॉक्स में दर्ज करके रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड पंजीकरण निःशुल्क - फोटो : iStock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपका ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएगा।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड पंजीकरण निःशुल्क - फोटो : Pixabay
  • फॉर्म भरने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें।
  • इस प्रोसेस के बाद आपका फॉर्म सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें