राजधानी दिल्ली की कड़ाके वाली सर्दी के बीच गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास लगातार जारी है। इस बार गणतंत्र दिवस कई मायने में अहम माना जा रहा है। इस बार कई चीजें ऐसी होने जा रही हैं जो 73 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई। वहीं इस बार की परेड नए राजपथ पर होगी। ऐसे में अगर आप भी इस ऐतिहासिक परेड को सामने से देखना चाहते हैं, लेकिन आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको कई सवालों के जवब देने वाले हैं जैसे, कहां मिलेगी आपको टिकट?, टिकट खरीद का क्या है समय?, टिकट खरीदने के लिए क्या है जरूरी? या फिर ये कितने में मिलेगा? यहां पर आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे और इसकी मदद से आप भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड समारोह को देख पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि इसका तरीका...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
कहां मिलेगी टिकट?
अगर आपको टिकट लेनी है, तो आप इन जगहों से इसे प्राप्त कर सकते हैं। ये जगह हैं- नॉर्थ ब्लॉक, सेना भवन, प्रगति मैदान (गेट एक- भैरो मार्ग), जंतर मंतर (मेन गेट), जामनगर हाउस (इंडिया गेट), शास्त्री भावन (गेट नंबर 3), लाल किला (जैन मंदिर और 15 अगस्त पार्क)।
विज्ञापन
3 of 5
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
टिकट खरीदने का समय?
गणतंत्र दिवस परेड की टिकट आपको सुबह 10:00 बजे से 12:30 तक मिलता है। जबकि, लंच टाइम के बाद 12:30 से 2:00 बजे तक ही टिकट मिलती है। हालांकि, 23 जनवरी से 25 जनवरी तक सेना भवन का टिकट काउंटर शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।
4 of 5
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
टिकट के लिए क्या है जरूरी
कोरोना गाइड लाइन के तहत आपको अन्य दस्तावेजों के साथ कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। वहीं अन्य दस्तावेजों में वोटर कार्ड, आधार कार्ड या फिर सरकार के द्वारा जारी कोई भी सरकारी पहचान पत्र शामिल है। जरूरी बात ये, कि इस बार 60 साल से अधिक व 15 साल से कम के बच्चों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
टिकट की कीमत
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स से मिली जानकारी के मुताबिक, टिकट खरीदने के लिए आपको 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक खर्च करने होंगे। टिकट की शुरुआती कीमत 20 रुपये है, इसके बाद 100 रुपये फिर 500 रुपये है। 500 में आपको रिजर्व सीटें मिलेंगी। वहीं अधिक जानकारी के लिए आप https://www.mod.gov.in/sites/default/files/MoD%20Notice%20dated%2012Jan2... पर भी विजिट कर सकते हैं।