फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card Yojana: किस्त के अलावा मिलता है 2 लाख रुपये का ये खास फायदा, जानें कब और कैसे उठा सकते हैं लाभ

Sat, 20 Aug 2022 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम कार्ड योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
e-Shram Card: राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा देश में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। देश भर में अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग वर्गों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें से एक योजना ई-श्रम कार्ड योजना है। दरअसल, ये योजना देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए है। इस योजना से जुड़ने वाले पात्र लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारकों को हर महीने 500 रुपये की किस्त देने का प्रावधान है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस योजना में जुड़ने के बाद आपको किस्त के अलावा भी कई विशेष सुविधाएं मिलती हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम कार्ड योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
मिलता है 2 लाख रुपये का लाभ
  • दरअसल, अगर आप ई-श्रम योजना से जुड़ते हैं और अपना कार्ड बनवाते हैं। तो ऐसी स्थिति में कार्डधारक को 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। ये एक बीमा कवर होता है।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम कार्ड योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
  • जैसा कि हमने आपको बताया कि ये एक बीमा कवर होता है, लेकिन आपको इसके लिए किसी तरह का कोई प्रीमियम नहीं देना होता है। जब आप ई-श्रम योजना से जुड़ते हैं, तब से ही ये लाभ आपके लिए उपलब्ध हो जाता है।

4 of 6
ई-श्रम कार्ड योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ
  • इस बीमा कवर के अंतर्गत अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता है, तो ऐसे में उसे 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम कार्ड योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
  • जबकि अगर किसी कारण से कामगार की मृत्यु हो जाती है, तो कार्डधारक के परिवार को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कवर के अंतर्गत ये लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम कार्ड योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार है, और आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल eshram.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें