PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा फायदा गरीब वर्ग और जरूतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, पेंशन जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ऐसे ही हमारे देश में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना को गरीब किसानों के लिए शुरू किया गया, जिसमें आर्थिक मदद की जाती है। साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में पूरे 6 हजार रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, 11 किस्त आने के बाद अब हर किसी को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आपको कोई दिक्कत आती है, तो आप अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कोई भी दिक्कत आने पर आप कहां संपर्क कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...