फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: क्या पीएफ खाताधारक बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड? जानिए क्या है नियम

Mon, 02 May 2022 03:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
e Shram Card - फोटो : istock
e Shram Card: देश में कई पीएफ खाताधारक ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। अगर आप पीएफ खाताधारक हैं और ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। ई-श्रम कार्ड में आवेदन करने से पहले आपको इस योजना से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड की शुरुआत सरकार ने खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए की है। इस योजना का लाभ संगठित क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति नहीं उठा सकता है। ऐसे में अगर आप ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य हैं, तो श्रम पोर्टल ई श्रम कार्ड के लिए आपका आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में ये स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि पीएफ खाताधारक ई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इसे खासतौर पर देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
e Shram Card - फोटो : Istock
अगर आप एक कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि श्रमिक या दूसरा कोई भी वर्कर हैं, तो इस स्थिति आप आसानी से श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने ई-श्रम कार्ड को बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
e Shram Card - फोटो : Istock

ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत क्यों की गई?

ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों तक वित्तीय सहायता को पहुंचाने के लिए किया गया है। इस योजना का उद्देश्य गरीब कामगार और श्रमिकों को योजना के साथ जोड़ना है। 

4 of 6
e Shram Card - फोटो : istock
देश में कामगारों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण उनको दैनिक जीवन में कई परेशानियां आती रहती हैं। ऐसे में सरकार की ये योजना उनकी इसी समस्या को कम करने का काम करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
e Shram Card - फोटो : istock
भारत में इन दिनों बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। अगर आपने अब तक अपना ई श्रम कार्ड नहीं बनवाया है, तो आपको जल्द से जल्द ये कार्ड बनवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
e Shram Card - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम श्रम योगी मानधन योजना में भी निवेश करना चाहिए। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 60 साल के बाद 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ऐसे में ई श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ये स्कीम काफी खास है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें