आज के दौर में शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज गांवों तक एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंच चुका है। अब लोगों ने लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना बंद करते हुए एलपीजी गैस कनेक्शन को अपनाया है। इससे एक तो पर्यावरण की रक्षा होती है, तो दूसरा खाना बनाने में लोगों को दिक्कतें भी नहीं होती है। गैस ऑन की और बिना किसी परेशानी के खाना तैयार हो जाता है। इसके लिए सरकार गैस एजेंसियों द्वारा लोगों को गैस कनेक्शन देती है और फिर लोगों को 14 किलो गैस का सिलेंडर और चूल्हा दिया जाता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों को इतने बड़े सिलेंडर की जरूरत नहीं होती है। अकेले रहने वाले लोगों को खासतौर पर इतने बड़े सिलेंडर की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी इस वजह से परेशान हैं, तो फिर आप 5 किलो का गैस सिलेंडर भी ले सकते हैं। तो चलिए आपको इसे घर मंगवाने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...