फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक ई-चालान से बचकर: आपके साथ न हो जाए फ्रॉड, इसलिए ऐसे कर सकते हैं असली-नकली चालान में अंतर

Sat, 13 Apr 2024 05:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Amar Ujala
e- Challan Scam: हम जब भी गाड़ी लेकर सड़क पर निकलते हैं, तो हमें सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस के पास ये पूरा अधिकार होता है कि वो आपकी गाड़ी का चालान कर दे। यही नहीं, अब तो रेड लाइट या सड़क किनारे अन्य जगहों पर कैमरे भी लगे होते हैं, जो आपकी गाड़ी का चालान करते हैं। इसका मैसेज गाड़ी मालिक के मोबाइल पर जाता है, जिसे उसे भरना होता है। पर क्या आप जानते हैं कि आजकल फर्जी चालान के नाम पर भी काफी ठगी हो रही है। आप ऐसी गलती न करें, इसके लिए आपका कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : istock
क्या है फेक ई-चालान?
  • दरअसल, फेक ई-चालान में वाहन मालिकों को फर्जी ई-चालान के मैसेज भेजे जाते हैं। इसमें उन्हें जानकारी दी जाती है कि उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है और उन्हें दिए हुए लिंक पर जुर्माना भरना है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : istock
  • वहीं, जैसे ही आप इस दिए हुए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपको कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है या फिर किसी फेक वेबसाइट पर आपको ले जाया जाता है। इसके तुरंत बाद आपकी जानकारी हैक करके आपको चपत लगा दी जाती है।

4 of 5
ई-चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : istock
कैसे बचा जा सकता है?
  • अगर आपके पास कोई चालान कटने का मैसेज आता है, तो सबसे पहले ये चेक करें कि ये मैसेज किसी पर्सनल नंबर से आया है या किसी और नंबर से
  • कभी भी मैसेज आते ही तुरंत पेमेंट न करें और न ही दिए हुए लिंक पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : istock
  • जब भी चालान का कोई मैसेज प्राप्त होता है, तो आप ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आया हुआ मैसेज असली है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें