फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन से पहले जान लें: 72 घंटे के अंदर आपके बैंक खाते में आ सकता है पीएफ का पैसा, जानें कैसे

Sun, 10 Sep 2023 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ के पैसे एडवांस निकालने का तरीका - फोटो : iStock
PF Advance Money Withdrawal: अगर आप नौकरी करते हैं, तो जाहिर है कि आप बचत भी करते होंगे? लोग अपने भविष्य के लिए बैंक में या फिर कई योजनाओं में निवेश करते हैं ताकि अच्छी बचत की जा सके। पर नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते में भी बचत होती है। कर्मचारी के पीएफ खाते में उसकी सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वहीं, इस पैसे पर सालाना ब्याज भी मिलता है। हालांकि, आप इस पैसे को नौकरी के बीच में भी निकाल सकते हैं। पर कई बार पीएफ के पैसे को आने में काफी समय लग जाता है, लेकिन अगर आप एक तरीका अपनाएंगे तो आपके बैंक खाते में पैसा लगभग 72 घंटे के अंदर आ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ के पैसे एडवांस निकालने का तरीका - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आपको जल्दी पैसा चाहिए, तो आप नौकरी के बीच में 'कोविड एडवांस' के विकल्प का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं। इसके जरिए आपके बैंक खाते में लगभग 72 घंटे के अंदर पीएफ के पैसे आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ के पैसे एडवांस निकालने का तरीका - फोटो : istock
'कोविड एडवांस' के जरिए पीएफ के पैसे निकालने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी नौकरी के बीच में अचानक पैसों की जरूरत है, तो आप अपने पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • फिर यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन कर लें

4 of 5
पीएफ के पैसे एडवांस निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और नीचे की तरफ आकर क्लेम वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर अपने बैंक खाते का अकाउंट नंबर दर्ज कर इसे वेरिफाई करवाएं
  • अब पीएफ एडवांस फॉर्म पर क्लिक करें और पैसे निकालने की वजह और कितने पैसे चाहिए वो अमाउंट भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ के पैसे एडवांस निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद चेक या पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें
  • फिर आपके मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक नंबर) पर एक ओटीपी आएगा
  • इसे दर्ज करें और सबमिट कर दें, जिसके बाद अगर सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपके बैंक खाते में लगभग 72 घंटे के अंदर पैसे भेज दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें