फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूर जानें: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है धोखाधड़ी

Tue, 15 Apr 2025 04:56 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर हमें ऑनलाइन फ्रॉड की कई खबरें देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के साथ भी कई धोखाधड़ी के केस देखने को मिली हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इससे बचने क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड धारक न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock
Credit Card Tips: आज के डिजिटल युग में क्रेडिट कार्ड हमारी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन खरीदारी से लेकर बिलों का भुगतान करने तक, क्रेडिट कार्ड सुविधाजनक और तेज है। हालांकि, क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय यदि सावधानी न बरती जाए, तो यह बड़े आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकता है।

अक्सर देखा जाता है कि कई लोग अपने क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर डायरी या मोबाइल फोन में लिखकर रखते हैं, और तो और कुछ लोग तो सीधे क्रेडिट कार्ड पर ही पिन लिख देते हैं। आपको बता दें कि ऐसी गलती किसी भी परिस्थिति में नहीं करनी चाहिए। यदि आपका कार्ड खो जाता है और पिन किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाता है, तो इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए, अपने पिन को किसी भी माध्यम से किसी के साथ साझा करने से बचें। इसके साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर अपना पिन बदलते रहना भी आवश्यक है।

यह तो केवल एक बुनियादी सावधानी है जो प्रत्येक क्रेडिट कार्ड धारक को बरतनी चाहिए। आइए, इस लेख में ऐसे ही चार अन्य महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आप अपने क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित रूप से उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड धारक न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock
1. कार्ड की जानकारी साझा करना
सबसे बड़ी गलती है अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी जैसे कार्ड नंबर, CVV, और OTP किसी के साथ साझा करना। कई बार फर्जी कॉल्स या मैसेज के जरिए ठग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर यह जानकारी मांगते हैं। ध्यान रखें, बैंक कभी भी फोन या ईमेल के जरिए ऐसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। अगर कोई संदिग्ध कॉल आए, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।
 
ये भी पढ़ें- Indian Railways: देश की एकमात्र ऐसी ट्रेन, जिसमें यात्रियों को मिलता है मुफ्त ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड धारक न करें ये गलती - फोटो : Freepik
2. असुरक्षित वेबसाइट्स पर खरीदारी
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हमेशा विश्वसनीय और सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। ऐसी वेबसाइट्स जिनके URL में 'https://' और लॉक का निशान हो, वे सुरक्षित होती हैं। असुरक्षित या कम प्रसिद्ध वेबसाइट्स पर कार्ड की जानकारी डालने से बचें, क्योंकि ये साइट्स फर्जी हो सकती हैं।
 
ये भी पढ़ें- Mosquito Remedies: गर्मी के मौसम में मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

4 of 5
क्रेडिट कार्ड धारक न करें ये गलती - फोटो : Freepik
3. अपने खर्च को लिमिट करें
आप चाहें तो अपने क्रेडिट कार्ड की खर्च सीमा (लिमिट) निर्धारित कर सकते हैं। ऐसा करने से धोखाधड़ी (फ्रॉड) होने की स्थिति में आपको आर्थिक नुकसान कम होगा। इसके अलावा अगर आपको जरूरत न हो तो आप इंटरनेशनल पेमेंट्स की सुविधा को भी बंद कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्ड धारक न करें ये गलती - फोटो : Freepik
4. समय-समय पर बैलेंस चक करें
क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट नियमित रूप से जांचें। कई बार छोटे-मोटे अनजान लेनदेन नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, जो धोखाधड़ी का संकेत हो सकते हैं। अगर कोई संदिग्ध लेनदेन दिखे, तो तुरंत बैंक को सूचित करें। इसके अलावा, कार्ड का उपयोग करने के बाद SMS और ईमेल अलर्ट को हमेशा चालू रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें