Mosquito Remedies In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही घरों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इन मच्छरों की वजह से न सिर्फ रात की नींद हराम होती है बल्कि ये मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बनते हैं। वैसे तो बाजार में मच्छर भगाने के लिए कई केमिकल से बने उत्पाद उपलब्ध हैं (जैसे- कॉइल, लिक्विड और स्प्रे आदि), लेकिन इन उत्पादों के कुछ न कुछ साइड इफेक्ट होते हैं। कई बार तो अधिक कीमत की वजह से भी लोग इन उत्पादों में पैसे लगाने से बचते हैं। इसलिए हम आपके लिए आसान, किफायती और कुछ प्रभावी घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिससे आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।