Diwali Scam Alert: दिवाली का त्योहार बेहद पास आ चुका है। दीपों के इस त्योहार में लोग अपने घरों को फूल-मालाओं और लाइटिंग से सजाते हैं। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की इस दिन पूजा होती है, आपस में लोग मिठाइयां बांटते हैं और पटाखे भी चलाते हैं आदि। वहीं, दिवाली का मौका यानी खुशियों का मौका। ऐसे में आपकी इन खुशियों में कोई ग्रहण न लगा दें इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जालसाजों की जो त्योहार के मौके पर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। जालसाज इसके लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दिवाली आपको किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि जालसाज आपको चपत न लगा पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...