Diwali Train Ticket Booking Tips: त्योहारों का सीजन 3 अक्तूबर से शुरू हो रहा है जो दिवाली और छठ तक चलेगा। बात अगर दिवाली की करें तो ये दीपों का पर्व है और इस दिन को लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, जो लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं वे भी इस दिन घर पहुंचते हैं। इसके लिए कोई अपने वाहन से तो कोई ट्रेन आदि से घर जाता है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं या इस दिवाली घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिवाली घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करते समय आपके द्वारा की गई एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको ट्रेन टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...