फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: इस दिवाली बिटिया की शादी के लिए इस स्कीम में करें 4 हजार रुपये का निवेश, मिल सकते हैं 34.5 लाख

Sun, 12 Nov 2023 12:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2023 Investment - फोटो : Istock
Diwali 2023 Mutual Fund SIP Investment Plan: अगर आपके घर में हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। बिटिया के जन्म लेने के बाद से अभिभावक उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे इकट्ठा करने लगते हैं। अगर आपने अपनी बिटिया के भविष्य को नया रंग देने के लिए पैसों की बचत करना अभी से शुरू कर दिया है। ऐसे में दिवाली के इस शुभ अवसर पर आप अपने बचत के इन पैसों को एक खास स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां आपको अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में, जिसकी मदद से आप 4 हजार रुपये महीना निवेश करके बेटी की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए 34.5 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2023 Investment - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 4 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2023 Investment - फोटो : Istock
4 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 18 सालों के लिए करना है। निवेश के समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 13 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। ऐसी स्थिति में आप आसानी से मैच्योरिटी के समय 34.5 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 

4 of 5
Diwali 2023 Investment - फोटो : Istock
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई में कर सकेंगे। ऐसे में बेटी की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए न तो आपको किसी से उधार लेना पड़ेगा और न ही आपको किसी के ऊपर आर्थक तौर निर्भर होने की जरूरत होगी। आप अपनी बेटी से जुड़े सभी जरूरी प्रयोजनों को इन पैसों की सहायता से पूरा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2023 Investment - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें