हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग के लोगों को और जरूरतमंद लोगों को लाभ देना है। केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग और मिलकर भी कई योजनाओं को चला रही हैं। इसमें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं, जैसे- रोजगार, राशन, स्वास्थ्य और बीमा योजनाएं जैसी कई चीजें हैं। ऐसी एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसे सरकार श्रम मंत्रालय के द्वारा चलाती है। इस योजना का सीधा लाभ अगंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को दिया जा रहा है। इस योजना का उद्धेश्य ही यही है कि कामगारों को आर्थिक रूप से और अन्य तरीकों से लाभ दिए जा सके, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। यही नहीं, मिलने वाले अन्य लाभों के अलावा अब सरकार ई-श्रम कार्डधारकों को नौकरी देने की भी पेशकश कर रही है। तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...