Digital Platfrom Fraud: जालसाज हर बार लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपनाते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित धोखाधड़ी के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। पेशेवर सलाहकार फर्म पीडब्लूसी इंडिया की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि कोरोना काल के दौरान और उसके बाद देश में रिमोट वर्किंग में तेजी आई। वहीं, ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कारण देश में फ्रॉड के मामले बढ़ते हुए नजर आए हैं। दो साल में 26 फीसदी कंपनियों को 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...