Rules of Delhi Metro: अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो जाहिर है कि आपने कभी न कभी तो मेट्रो से सफर किया ही होगा? वहीं, कॉलेज, दफ्तर जाने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या मेट्रो में लगभग रोजाना सफर करती है। मेट्रो में सफर करने से समय बचता है, लोग जाम से बचते हैं और एसी की सुविधा का लाभ भी इसमें लिया जा सकता है। ऐसे में अगर मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाए, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप मेट्रो में ट्रैवल कर रहे हैं, तो आप किन चीजों को अपने साथ ले जा सकते हैं और किन चीजों को नहीं? शायद नहीं, तो यहां जान सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के इसको लेकर नियम हैं, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं...