Debit Card: वर्तमान समय में डिजिटल पेमेंट सिस्टम से लेनदेन की व्यवस्था आसान हो गई है। इसने देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया है। आधुनिक दौर में हम में से ज्यादातर लोग किसी भी भुगतान के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन कार्ड के भी कई प्रकार होते हैं। इन कार्ड के कई इस्तेमाल हैं और कई फायदे भी हैं। हालांकि, कई बार ग्राहकों के कार्ड हैकर्स के निशाने पर आ जाते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते समय बेहद सतर्क रहें। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए सबसे जरूरी उसकी पिन है। कभी भी किसी को अपने मोबाइल फोन या किसी के फोने में पिन कोड को सेव नहीं करना चाहिए। पिन को याद रखना सबसे अच्छा तरीका है। हम सभी को यह बात पता होनी चाहिए। बता दें कि बैंक किसी भी सेवा के लिए ग्राहकों से पिन नहीं मांगते हैं।