फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम

Wed, 29 May 2024 02:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी एक बड़ी आबादी के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। वहीं अगर इन गरीब लोगों को किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए इस स्थिति में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई बार इन लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। देश में गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना को अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में कई लोगों ने अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अक्सर आयुष्मान भारत कार्ड धारकों का यह सवाल रहता है कि क्या देश के सभी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज कराया जा सकता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत कार्ड की मदद से आप देश के सभी अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकते हैं। इस कार्ड की सहायता से आप उन्हीं अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं, जो योजना के साथ रजिस्टर्ड हैं। 

PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों योजना में आवेदन करके ले सकते हैं 17वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
वहीं अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं कि किन-किन अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज कराया जा सकता है? इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
वेबसाइट पर विजिट करके आप उन लिस्टेड अस्पतालों के बारे में पता कर सकते हैं, जहां आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अगर आप भी अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसे बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा। वहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करके स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। 

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 17वीं किस्त, किसी भी समस्या से जुड़े समाधान को पाने के लिए यहां करें कॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें