फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अगर आप भी कर देते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट जीरो, तो पहले जरूर जान लें ये बातें

Sat, 11 Nov 2023 11:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Credit Card: क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो करने के नुकसान। - फोटो : istock
Credit Card Alert: जरूरत पर लोग अपने बैंक खाते से डेबिट कार्ड की मदद से पैसे निकाल लेते हैं। बस इसके लिए आपके बैंक खाते मं पैसे होना जरूरी है, लेकिन क्रेडिट कार्ड में ऐसा नहीं है। दरअसल, बैंक अपने ग्राहकों को एक लिमिट सेट कर क्रेडिट कार्ड जारी करता है। इस कार्ड के जरिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग और कई तरीकों के अलावा एटीएम से भी पैसे निकाल सकते हैं। हर महीने क्रेडिट कार्ड का बिल आता है और आपको ये भरना होता है। पर इन सबके बीच अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट खत्म कर देते हैं, तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Credit Card: क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो करने के नुकसान। - फोटो : iStock
  • इसे ऐसे समझिए कि अगर आपके बैंक ने आपके क्रेडिट कार्ड में 60 हजार रुपये की लिमिट दी है और आप इसे पूरा खर्च कर देते हैं। तो ऐसे में आपकी लिमिट जीरो या माइनस में भी हो सकती है। इसके कई नुकसान भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Credit Card: क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो करने के नुकसान। - फोटो : istock
काफी खर्चीला माना जाता है
  • जो लोग अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट खर्च कर देते हैं, बैंक की नजर में ऐसे लोगों को काफी खर्चीला माना जाता है। वहीं, जीरो लिमिट ये दर्शाती है कि कार्डधारक किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है।

4 of 5
Credit Card: क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो करने के नुकसान। - फोटो : istock
क्रेडिट स्कोर
  • वहीं, जब आपकी क्रेडिट कार्ड की लिमिट जीरो हो जाती है और इसके बाद जब आप धीरे-धीरे बिल भरते हैं, तो ऐसे में बैंक आपकी लिमिट घटा सकता है। साथ ही लिमिट बढ़ाने पर भी रोक लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Credit Card: क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो करने के नुकसान। - फोटो : iStock
  • इसके अलावा अगर आप किसी कारण बिल नहीं भरते हैं, तो इसका बुरा असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है। वहीं, एक कार्ड की मदद से दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड बनवाने में भी दिक्कत आ सकती है, क्योंकि इसके लिए मौजूदा कार्ड में 30 फीसदी लिमिट होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें