अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम करते हैं। कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी, ताकि उसे किसी चीज की कमी न हो। वहीं, हमारे देश में नौकरीपेशा लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। कोई किसी फैक्ट्री में, तो कोई किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। जहां कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसी में से एक सुविधा है पीएफ खाते की। इसका संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा किया जाता है। इसमें कर्मचारियों की हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इस पर उन्हें ब्याज भी दिया जाता है। इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं या फिर पेंशन के रूप में भी ये पैसा आपको मिलता है। लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में इस पैसे की जरूरत है, तो आप इसमें से 75 फीसदी रकम निकाल भी सकते हैं। तो चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...