फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Consumer Rights: ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद गलत प्रोडक्ट को किया गया है डिलीवर, तो तुरंत करें यह काम

Tue, 20 Dec 2022 03:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What to do if wrong product is delivered - फोटो : Istock
What to do if wrong product is delivered: ई-कॉमर्स वेबसाइटों के आने के बाद बाजारवाद को एक नया स्वरूप मिला है। इसने वस्तुओं और सेवाओं को लेकर मांग पहले के मुकाबले काफी बढ़ा दी है। आज देश में बड़े पैमाने पर लोग अमेजन, फ्लिपकार्ट और कई दूसरे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से चीजों को ऑर्डर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है कि ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद व्यक्ति को सही प्रोडक्ट डिलीवर नहीं होता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यक्ति ने ऑनलाइन स्मार्टफोन को ऑर्डर किया। वहीं जब प्रोडक्ट की डिलीवरी हुई। उस दौरान कस्टमर को डिब्बे में साबुन या पत्थर मिले। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन सामानों को ऑर्डर करते हैं। इस स्थिति में आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आपके पास भी कोई गलत प्रोडक्ट डिलीवर हुआ है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर आपको तुरंत अमल करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
What to do if wrong product is delivered - फोटो : Istock
अगर आपके पास गलत प्रोडक्ट डिलीवर हुआ है और कंपनी आपको उसका रिफंड देने या उसे वापस करने से मना कर रही है। ऐसे में आप कानून का सहारा लेकर अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
What to do if wrong product is delivered - फोटो : Istock
भारतीय संसद ने साल 1986 में कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट बनाया था। इस एक्ट के अंतर्गत ग्राहक को यह अधिकार है कि जो सामान उसने खरीदा है। उसे वह प्रोडक्ट दुरुस्त हालत में मिले।

Saving Account Interest Rates: सेविंग अकाउंट पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज दर, जानें डिटेल्स

4 of 5
What to do if wrong product is delivered - फोटो : Istock
ऐसे में अगर कोई कंपनी या दुकान आपको गलत प्रोडक्ट या सर्विस देती है। इस स्थिति में कंपनी की जिम्मेदारी है कि उसे प्रोडक्ट को ठीक करना है या उसे बदलकर नया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What to do if wrong product is delivered - फोटो : Istock
अगर आपने ऑनलाइन किसी स्मार्टफोन को ऑर्डर किया है। वहीं डिलीवरी में आपको पत्थर मिलता है। इस स्थिति में कंपनी की जिम्मेदारी है कि उसे बदलकार आपको नया स्मार्टफोन दे। वहीं अगर कंपनी इसकी जिम्मेदारी नहीं लेती है। इस स्थिति में आप इसकी शिकायत कंज्यूमर फोरम में दर्ज करा सकते हैं।

Bank Rules: 1 जनवरी से बदलने जा रहे हैं बैंक के ये नियम, अब बैंकों को तय करनी होगी जवाबदेही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें