फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र संभालकर रखा है? आगे किन कामों में इसकी जरूरत पड़ सकती है, जानें

Tue, 29 Sep 2026 11:33 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Child Birth Certificate: बच्चे के जन्म के बाद मिलने वाला जन्म प्रमाणपत्र बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। इसे सिर्फ बच्चे के जन्म का रिकॉर्ड समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आगे पढ़ाई, पासपोर्ट और कई दूसरे जरूरी कामों में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे का ये कागज कहीं खो न जाए - फोटो : एआई

बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता के पास कई जरूरी दस्तावेज आते हैं। इनमें जन्म प्रमाणपत्र भी काफी अहम होता है। कई घरों में इसे बनवाने के बाद फाइल में रख दिया जाता है और फिर लंबे समय तक इसकी जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन बच्चे के बड़े होने के साथ कई ऐसे काम आते हैं, जहां जन्म प्रमाणपत्र काम आ सकता है। इसलिए इसे संभालकर रखना बहुत जरूरी है। तो आज की खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
बच्चे का ये कागज कहीं खो न जाए - फोटो : Adobe Stock
स्कूल में दाखिले के समय आ सकता है काम
बच्चे के स्कूल में दाखिले के समय उसकी जन्मतिथि से जुड़ा दस्तावेज मांगा जा सकता है। ऐसे में जन्म प्रमाणपत्र काम आता है। आगे स्कूल से जुड़े दूसरे जरूरी रिकॉर्ड में भी बच्चे की सही जन्मतिथि की जरूरत पड़ सकती है।

पासपोर्ट बनवाते समय रखें तैयार
बच्चे का पासपोर्ट बनवाने की जरूरत हो तो कई जरूरी दस्तावेज तैयार रखने पड़ते हैं। ऐसे में जन्म प्रमाणपत्र भी काम आ सकता है। इसलिए अगर परिवार में विदेश यात्रा की योजना बन रही है तो बच्चे के दस्तावेजों की फाइल पहले से तैयार रखना बेहतर होता है।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे का ये कागज कहीं खो न जाए - फोटो : AI Generated

बच्चे की जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर
जन्म प्रमाणपत्र बच्चे की जन्मतिथि और जन्म से जुड़ी जानकारी का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। आगे किसी काम में बच्चे की जन्मतिथि का प्रमाण मांगा जाए तो यह दस्तावेज काम आ सकता है। इसी वजह से इसमें दी गई जानकारी को ध्यान से देखना भी जरूरी है।

4 of 5
बच्चे का ये कागज कहीं खो न जाए - फोटो : social media

सरकारी कामों में भी पड़ सकती है जरूरत
बच्चे के बड़े होने पर कई तरह के सरकारी और जरूरी दस्तावेज बनवाने पड़ सकते हैं। अलग-अलग कामों में जन्मतिथि या जन्म से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा जा सकता है। ऐसे समय पर जन्म प्रमाणपत्र एक जरूरी दस्तावेज के तौर पर काम आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चे का ये कागज कहीं खो न जाए - फोटो : Adobe Stock

मूल प्रति के साथ कॉपी भी रखें
जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति को सुरक्षित फाइल में रखें। इसके साथ इसकी फोटो कॉपी और एक डिजिटल कॉपी भी संभालकर रख सकती हैं। मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करने के अलावा जरूरी दस्तावेजों की फाइल में भी इसकी कॉपी रखना अच्छा रहता है। इससे अचानक जरूरत पड़ने पर दस्तावेज ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।

बस या ट्रेन में सामान चोरी हो गया? घबराने के बजाय पहले ये जानकारी जुटाएं

शादी के बाद सरनेम बदलना जरूरी है या नहीं? दस्तावेज अपडेट कराने से पहले महिलाएं जान लें ये जरूरी बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें