फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: छठ के अवसर पर जा रहे हैं घर, भीड़ के कारण छूट गई ट्रेन, तो रेलवे देता है रिफंड, जानिए नियम

Fri, 17 Nov 2023 01:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways TDR - फोटो : Istock
Chhath Puja 2023: छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कई यात्री काफी पहले ही कंफर्म टिकट की बुकिंग करा लिए थे। वहीं कई यात्री अभी भी कंफर्म सीट बुक करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। गौर करने वाली बात है कि रेलवे स्टेशनों पर इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है कि कई बार ट्रेन के अंदर प्रवेश लेना भी चुनौतिपूर्ण कार्य बन चुका है। ऐसे में अगर आप छठ के मौके पर कंफर्म टिकट पर ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि भारी भीड़ की वजह से आपकी ट्रेन छूट सकती है। ऐसे में अक्सर यात्रियों का सवाल रहता है कि क्या रेलवे स्टेशन पर होने वाली भारी भीड़ में अगर ट्रेन छूट जाए। इस स्थिति में क्या रिफंड मिलता है? आइए जानते हैं इससे जुड़े नियम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways TDR - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार अगर रेलवे स्टेशन पर होने वाली भीड़ के कारण आपकी ट्रेन छूट जाती है। इस स्थिति में आप रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways TDR - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है। इस स्थिति में भी आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको टीडीआर भरना होगा।

LIC: बड़ी शानदार है एलआईसी की यह स्कीम, मात्र 54 रुपये की बचत करने के बाद हर साल मिलेंगे 48 हजार 

4 of 5
Indian Railways TDR - फोटो : Istock
टीडीआर को भरने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करके आप आसानी से टीडीआर भरकर रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways TDR - फोटो : Istock
टीडीआर से तात्पर्य टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट से है। टीडीआर को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से फाइल कर सकते हैं। टीडीआर फाइल करने के बाद एक निश्चित समय के भीतर आपके खाते में रिफंड के पैसे आ जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें