फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Alert: कहीं आपके पैन कार्ड का तो नहीं हुआ है गलत इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे लगा सकते हैं पता

Mon, 28 Mar 2022 08:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें - फोटो : amar ujala
आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे, जिनका आपको कभी न कभी काम तो पड़ता ही होगा। वहीं, दूसरी तरफ कई ऐसे दस्तावेज भी होते हैं जिनकी जरूरत लगभग हर एक काम में पड़ती है। जैसे- हर जगह पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, ठीक वैसे ही पैन कार्ड की जरूरत भी काफी होती है। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर वित्तीय लेन देन करना हो। ऐसे नाजाने कितने कामों में पैन कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस तरह की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है। किसी ने किसी दूसरे व्यक्ति के पैन कार्ड के जरिए लोन ले लिया आदि। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पैन की हिस्ट्री चेक करके पता लगा सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें - फोटो : istock
इन कामों में पड़ती है पैन कार्ड की जरूरत:--
  • बैंक में खाता खोलने के लिए
  • शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए
  • लोन लेने के लिए
  • प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 
  • सोना खरीदने के लिए आदि।
विज्ञापन

3 of 7
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें - फोटो : istock
ऐसे हिस्ट्री कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1
  • अपने पैन कार्ड की हिस्ट्री चेक कर आप पता लगा सकते हैं कि किसी ने उस पर फर्जी तरीके से लोन तो नहीं ले रखा। इसके लिए आपको सबसे पहले https://www.cibil.com/ पर जाना है।

4 of 7
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको 'गेट योर सिबिल स्कोर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर यहां पर नजर आ रहे ढेर सारे सब्सक्रिप्शन प्लान में से किसी एक को चुनें।
विज्ञापन

5 of 7
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी जैसी अन्य जानकारी भरें। फिर लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाएं। साथ में आईटी टाइप में 'इनकम टैक्स आईडी' को चुन लें।
विज्ञापन

6 of 7
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है और 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर मांगी गई जानकारी और फीस भर दें और ओटीपी या ईमेल आईडी से अपना अकाउंट लॉगिन करें। अब सामने एक फॉर्म आएगा, जिसे भरकर आप जान सकते हैं कि आपके खाते पर कितने लोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें - फोटो : istock
स्टेप 5 
  • अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आप आईटी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां से आपकी मदद की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें