फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cibil Score: लोन लेने से पहले जरूर कर लें ये एक काम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Mon, 05 Dec 2022 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
Free Cibil Score: हमें अपना जीवन यापन करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। घर का राशन लेना हो, अपने लिए कोई चीज लेनी हो, जरूरत का सामान खरीदना हो आदि। मतलब आप कुछ भी लेने की सोचेंगे, तो आपको इसके लिए पैसे चाहिए। पैसे कमाने के लिए लोग काम भी करते हैं, ताकि उन्हें आर्थिक समस्या से न जूझना पड़े। लेकिन जीवन में कई बार ऐसी स्थिति भी आती है, जब लोगों को पैसों की जरूरत होती है। जैसे- घर बनवाना, शादी करना, शिक्षा आदि। ऐसे में लोग लोन लेने के लिए जाते हैं, जिनमें बैंक या एनबीएफसी कंपनियों के जरिए लोगों को लोन मिल सकता है। लेकिन अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो इससे पहले एक काम जरूरी कर लें ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत न हो। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ये है वो काम
  • दरअसल, लोन लेते समय सिबिल स्कोर चेक किया जाता है और जिसका ये ठीक होता है, उसी ग्राहक को बैंक लोन देता है। ऐसे में आप चाहें तो इसे पहले ही मुफ्त में चेक कर सकते हैं, ताकि आपको बाद की दिक्कतों से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना सिबिल स्कोर:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको प्ले स्टोर से पेटीएम एप को डाउनलोड करना है। अगर आपके पास पहले से ये एप है, तो इसे अपडेट कर लें।

4 of 5
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर मोबाइल नंबर और ओटीपी या पासवर्ड से इसे लॉगिन करें। अब आपको यहां पर सर्च में जाकर फ्री क्रेडिट स्कोर वाली सेवा को ढूंढकर इस पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको फ्री क्रेडिट स्कोर पर क्लिक करना है और इसमें पैन कार्ड नंबर, जनमतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भरकर सबमिट कर देनी है। अब आप अपना सिबिल स्कोर जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें