फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: इस सरकारी स्कीम में होगा बंपर फायदा, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

Mon, 02 Oct 2023 12:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
Post Office Recurring Deposit Scheme: देश में विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रहा है। इन बचत योजनाओं में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है। इसके अलावा आपके निवेश पर कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी ब्याज दरों में हाल ही में इजाफा किया गया है। इस निवेश योजना का नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। हाल ही इस स्कीम में निवेश करने पर मिलने वाली ब्याज दर को 6.5 को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया गया है। इस स्कीम में निवेश करने पर मिलने वाली नई ब्याज दर 1 अक्तूबर,  2023 से लागू हो गई है। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
भारत सरकार तिमाही आधार पर इन छोटी बचत योजनाओं में मिलने वाली ब्याज दरों को संशोधित करने का काम करती है। इसी कड़ी में उसने रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है।

Bike: आखिर नई बाइकों की हेडलाइट हमेशा क्यों ऑन रहती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

3 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : iStock
इस स्कीम में निवेश करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं इससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट योजना में निवेश कर सकता है।

4 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप 100 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस स्कीम में दस सालों तक ही निवेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
इस स्कीम को आप खाता खोले जाने के तीन साल बाद बंद कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें खाता खुलवाने के एक साल बाद आपको लोन की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें