आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। उससे आने वाले भविष्य में इंसानों के समक्ष रोजगार के कई बड़े संकट खड़े हो सकते हैं। धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में इंसानों की बजाए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काम में लाया जा रहा है। इसी सिलसिले में इन दिनों ओपन एआई द्वारा तैयार किया गया चैटबॉट चैटजीपीटी काफी चर्चा का विषय बन हुआ है। ओपन एआई द्वारा तैयार किए गए इस चैटबॉट से आप जो भी सवाल करते हैं।
उसका यह लगभग सटीक उत्तर देता है। इस चैटबॉट के पास आपके लगभग हर सवालों का उत्तर है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसके लॉन्च होने के बाद कुछ ही दिनों के भीतर लाखों लोग इससे जुड़ गए। चैटजीपीटी आने के बाद कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में यह कई नौकरियों को खा सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं क्या आने वाले निकट भविष्य में चैटजीपीटी वरदान साबित होगा या अभिशाप?