फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: 1 अप्रैल से क्रिप्टोकरेंसी से लेकर पोस्ट ऑफिस के इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानें डिटेल्स

Tue, 29 Mar 2022 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
1 अप्रैल से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव - फोटो : अमर उजाला
वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है। 1 अप्रैल से देश में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आप पड़ पड़ेगा। ऐसे में 1 अप्रैल 2022 से लागू होने वाले इन बदलावों के बारे में आपको जान लेना चाहिए। अगर आप इनके बारे में नहीं जानते, तो आपका एक बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बदलावों के बारे में बताने वाले हैं, जो 1 अप्रैल 2022 से लागू होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स

1 अप्रैल 2022 से वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर 30 प्रतिशत का टैक्स सरकार वसूल करेगी। इसमें क्रिप्टोकरेंसी, एनएफटी, आदि वर्चुअल एसेट्स शामिल हैं। क्रिप्टो एसेट्स बेचने पर व्यक्ति का 1 फीसदी टीडीएस भी कटेगा। इस बात का जिक्र केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए किया था।
विज्ञापन

2 of 6
1 अप्रैल से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए। अगर आप 1 अप्रैल या उसके बाद क्रिप्टोकरेंसी को बेचते हैं, तो इस स्थिति में आपको 30 प्रतिशत टैक्स का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
1 अप्रैल से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस के नियमों में बदलाव

1 अप्रैल 2022 से पोस्ट ऑफिस के कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन नियमों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि 1 अप्रैल से ग्राहकों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने के लिए सेविंग अकाउंट खुलवाना होगा। इसके अलावा पहले से मौजूद बैंक खाते या पोस्ट ऑफिस अकाउंट को पोस्ट ऑफिस के स्मॉल सेविंग अकाउंट से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है।

4 of 6
1 अप्रैल से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव - फोटो : amar ujala

सीएनजी के दामों में आएगी गिरावट

1 अप्रैल 2022 से महाराष्ट्र में सीएनजी सस्ती हो जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर लगने वाले वैट को 13.5 फीसदी से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। इस बात का एलान महाराष्ट्र सरकार के वित्त मंत्री अजीत पवार ने किया था। इस फैसले से महाराष्ट्र में सीएनजी वाहन चालकों को काफी फायदा होने वाला है।
विज्ञापन

5 of 6
1 अप्रैल से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव - फोटो : Istock
बजट 2022 में कई चीजों के आयात शुल्क, कस्टम ड्यूटी आदि कई तरह के शुल्क को घटाने और बढ़ाए जाने का एलान हुआ था। ऐसे में 1 अप्रैल 2022 से ये सभी बदलाव लागू हो जाएंगे। 1 अप्रैल से कपड़ा, मोबाइल फोन, चार्जर, चमड़े का सामान, हीरे के आभूषण, खेती के सामान, विदेशी मशीनें, कस्टम इलेक्ट्रिक सामान आदि चीजें सस्ती हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
1 अप्रैल से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव - फोटो : Istock
इसके अलावा फ्रोजन स्क्विड, फ्रोजन मसल्स, कोको बीन्स, मिथाइल अल्कोहल आदि कई चीजें भी सस्ती होंगी। वहीं दूसरी तरफ लाउडस्पीकर, छाता, हेडफोन, ईयरफोन, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल आदि कई चीजें महंगी हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप इन चीजों की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें