फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 29 Mar 2022 11:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Do these work before 31st March 2022 - फोटो : istock
वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी कामों को जल्द निपटा लेना चाहिए। अगर आप इन कामों को 31 मार्च से पहले नहीं करते, तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें 31 मार्च 2022 से पहले कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

पैन को आधार कार्ड से करें लिंक

अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च है। अगर आप 31 मार्च से पहले इस काम को नहीं करते। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से इनकम टैक्स की वेबसाइट https://incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करके अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Do these work before 31st March 2022 - फोटो : iStock

बैंक खाते की केवाईसी

अगर आपने अपने बैंक खाते की केवाईसी नहीं करवा रखी है, तो आपको ये काम 31 मार्च से पहले जल्द करा लेना चाहिए। केवाईसी के लिए आपको बैंक में विजिट करके आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोकॉपी आदि जरूरी दस्तावेजों को सबमिट करना होगा। अगर आप अपने बैंक अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Do these work before 31st March 2022 - फोटो : istock

फॉर्म 12B को करें जमा

अगर आपने 1 अप्रैल 2021 के बाद नौकरी को बदला है, तो इस स्थिति में नौकरी में कटे टीडीएस की जानकारी फॉर्म 12B के जरिए नई कंपनी को जरूर दें। अगर आप 31 मार्च से पहले इस काम को नहीं करते, तो ऐसे में कंपनी ज्यादा टीडीएस को काट सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

4 of 6
Do these work before 31st March 2022 - फोटो : istock

डीमैट अकाउंट की केवाईसी

अगर आपने अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराई है, तो इसे जल्द से जल्द करा लें। अगर आप 31 मार्च से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते, तो इस स्थिति में आपके डीमैट अकाउंट को इनएक्टिव कर दिया जाएगा। इस कारण आप स्टॉक मार्केट में ट्रे़ड नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Do these work before 31st March 2022 - फोटो : Istock

टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट

अगर आप 31 मार्च 2022 से पहले इनकम टैक्स में छूट पाना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट जरूर करना चाहिए। इसमें आप पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, आदि छोटी बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Do these work before 31st March 2022 - फोटो : Istock

एनपीएस और पीपीएफ खाते में जमा करें मिनिमम अमाउंट

अगर आपका एनपीएस, पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट है, तो आपको 31 मार्च से पहले इन अकाउंट्स में कुछ पैसे डाल देना चाहिए। पीपीएफ और एनपीएस खाते में अगर आप पैसे नहीं डालते, तो इस स्थिति में आपका खाता निष्क्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें